साइबर क्राईम : संदेह में चार हिरासत में, मोबाइल व सिम की तकनीकी जांच शुरू
देवघर, जुलाई 16 -- देवघर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से साइबर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, उनके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच साइबर थाना की टेक्निकल टीम द्वारा कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मोहनपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में की गई है। पुलिस ने सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पुलिस कार्रवाई छापेमारी के दौरान उनके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड जांच के लिए जब्त किया गया है। बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की कॉल डिटेल, डिजिटल गतिविधियों, बैंकिंग लेनदेन तथा अन्य तकनीकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.