साइबर क्राईम : फर्जी कस्टमर केयर बन ठगने वाला गिरफ्तार
देवघर, जून 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर व मोहनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैजानडीह गांव के समीप छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी की संलिप्तता साइबर ठगी के कई मामलों में पाई गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैजानडीह गांव के निकट टांड़ क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। जानकारी थी कि कुछ लोग फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर ठगी का शिकार बना रहा है। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.