साइबर क्राईम : पांच अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
देवघर, मई 27 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर अपराध के खिलाफ एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मारगोमुंडा थाना के पदनियां गांव निवासी 26 वर्षीय अयुब असारी, योगीडीह गांव निवासी 40 वर्षीय मुस्तफा अंसारी,पदनियां गांव निवासी 33 वर्षीय मो. बाबर अंसारी, पंचरुखी गांव निवासी 29 वर्षीय इरफान अंसारी एवं 31 वर्षीय समीद अंसारी शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों पर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से फर्जी तरीके से आमलोगों को जाल में फंसाकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, नकद राशि तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.