देवघर, मई 22 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुठियाबड़ा असहना गांव में साइबर अपराध के आरोप में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिन्हें तकनीकी जांच के लिए साइबर टीम को भेजा गया है। हालांकि मामले में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के पास खंडहरनुमा घर के आसपास कुछ युवक साइबर ठगी की गतिविधियों में शामिल हैं। बताया जाता है कि ये लोग आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार, जेल सूचना के बाद पुलिस टीम ने देर शाम छापेमारी कर मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि कई अन्य पुलिस को देखते ...