देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को साइबर थाना में दो लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है। दोनों मामलों में 24,800 रुपये की ठगी का जिक्र किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। पहले मामले में नगर के रांगा मोड़ निवासी शिकायतकर्ता अवधेश कुमार दत्ता ने बताया कि अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को बैंक कर्मी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर जानकारी मांगी गई। झांसे में आकर गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा कर दी, जिसके बाद खाते से 16 हजार 800 रुपए ऑन लाइन किसी दूसरे के खोते में ट्रांसफर हो गया। जब तक ठगी के बारे में जानकारी हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, दूसरे मामला कुंडा थाना के बंधा निवासी दीपक कुमार साह से जुड़ा है। बताया कि आकर्षक ऑनलाइन ऑफर का लिंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.