देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर थाना में बुधवार व गुरुवार को अलग-अलग तीन लोगों ने साइबर ठगी का शिकायत दर्ज कराई है। तीनों शिकायत में 33,800 रुपए की ठगी का आरोप है। सारठ थाना के सबैजोर गांव की रेशमी देवी ने बताया है कि उसका मंईयां सम्मान योजना का 18वां किस्त बैंक खाते में नहीं आया था। उसी बात को लेकर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल कर खाते से जुड़ी जानकारी मांगी। जब उसने ओटीपी शेयर कर दी, तो खाते से 7 हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब उसके खाते से राशि ट्रांसफर होने का संदेश आया। उसके बाद जब आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं दूसरा मामला नगर के ऊपर बिलासी निवासी आनंद मोहन से जुड़ा है। बताया कि गूगल पर एक विज्ञापन देख उपलब्ध फॉर्म में व्यक्तिगत जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.