देवघर, अगस्त 28 -- सारठ प्रतिनिधि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने छतीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस सारठ पहुंची। जानकारी के अनुसार रायपुर जिले की धरसिका थाने के इंस्पेक्टर नवीन के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम उनके थाना क्षेत्र में हुए साइबर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के कपसा गांव में छापेमारी की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी। यह भी पढ़ें- Nawada News: ईओयू के नोडल ऑफिसर प्रतिनियुक्त, तेज होगी सम्पत्ति जब्ती की प्रक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...