कटिहार, दिसम्बर 17 -- आजमनगर। एक संवाददाता आरके उच्च विद्यालय प्रांगण में बारसोई अनुमंडल पुलिस द्वारा साइबर क्राइम से बचने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए कई तरह के उपाय बताए। डीएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट सहित फ्रॉड कॉल कर भोले-भाले बच्चों को फंसाया जाता है। छात्राओं के साथ यौन शोषण किया जाता है। शादी का प्रलोभन देकर लड़कियों की जिंदगी खराब कर दी जाती है। फ्रॉड कॉल डिजिटल अरेस्टिंग सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से लड़कियों को साइबर अपराधी अपने जाल में फंसाते हैं। खास तौर पर गांव की लड़कियां इसकी शिकार अधिक होती हैं। आठवीं, नौवीं, दशम तथा 11वीं के छात्र-छात्राओं को डिजिटल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.