साइबर क्राइम सेल ने 3.43 लाख रुपये वापस कराए
गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर। साइबर ठगी के एक मामले में साइबर क्राइम सेल की सक्रियता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली। आवेदक ने शिकायत की थी कि उसके बैंक खाते से बिना ओटीपी साझा किए आठ बार में कुल 3,43,896 लाख की धनराशि निकाल ली गई। साइबर क्राइम सेल ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से संपर्क स्थापित किया। लगातार समन्वय और त्वरित प्रयासों के चलते ठगी गई संपूर्ण धनराशि 3,43,896 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.