रिषिकेष, जून 8 -- डोईवाला, संवाददाता। एसडीआरएफ, उत्तराखंड में कार्यरत उपसेनानायक शान्तनु पाराशर का स्थानांतरण साइबर क्राइम में हुआ है। सोमवार को उन्हें एसडीआरएफ वाहिनी से विदाई दी गई। सोमवार को जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपसेनानायक शान्तनु पाराशर को फूल माला पहनाकर सम्मानित कर विदा किया गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि शान्तनु पाराशर ने 10 जनवरी 2025 को एसडीआरएफ उत्तराखंड में सहायक सेनानायक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न चुनौतीपूर्ण अभियानों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों में उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- BRICS के मंच पर हिमालयी राज्य उत्तराखंड की जमकर तारीफ, इन 2 घटनाओं का जिक्र यह भी पढ़ें- ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्र...