हरदोई, जून 23 -- हरदोई। जिला जज रीता कौशिक ने साइबर क्राइम के माध्यम से रुपयों की धोखाधड़ी में शामिल छह अभियुक्तों का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने स्थानीय थाना साइबर क्राइम पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया, 30 मई 2026 को वह अभियुक्त सौरभ से हुई पूछताछ के आधार पर अपने सहकर्मियों के साथ लखनऊ गए थे। वहां थाना बीबीडी क्षेत्र में स्थित अपार्टमेंट के मालिक और उसके ब्रोकर कुणाल से बात करने के बाद शुभम के घर पर पहुंचे। उसके कब्जे से कई मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड, पासबुक बरामद हुए। फिर वह एक दूसरे घर पर ले गया, जहां उसके कई साथी मिले। उनके कब्जे से भी मोबाइल, लैपटाप बरामद हुए। सभी ने बताया कि वे जेएसके और सोनू भैया के कहने पर मोबाइल में सिम डालकर कूटरचित एटीएम से फर्जी यूपीआई बना कर गेमिंग एप और व्हाट्सएप ...