साइबर क्राइम मामले का आरोपी हथौड़ा से गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 25 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने ओडिशा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध के मामले में वांछित आरोपी को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथौड़ा गांव निवासी स्व. शमसीर अहमद के पुत्र मोनिर अहमद उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। कार्रवाई में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने भी सहयोग किया। एसटीएफ के अनुसार, मोनिर अहमद ओडिशा के सीआईडी साइबर क्राइम थाना, कटक में दर्ज कांड संख्या 09/26 में वांछित था। ओडिशा पुलिस से मिली सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने 23 सितंबर को हुसैनगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.