झांसी, मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। अध्यक्षता सभापति गोविन्द नारायण शुक्ल ने की। फोकस जन प्रतिनिधियों के पत्रों के निस्तारण,प्रोटोकॉल और विकास योजनाओं की समीक्षा पर रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी आ चुकी, फायर ब्रिगेड सतर्क रहे। बिजली आपूर्ति में हीलाहवाली न हो। साइबर क्राइम की जो भी बैठक हो उसमें जन प्रतिनिधियों को बुलाएं। नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिग से होने वाली राजस्व क्षति को लेकर कहा इसकी जानकारी समिति को दें। बैठक में मुख्य रूप से झांसी के विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, रमा निरंजन, डॉ बाबूलाल तिवारी के अलावा उप सचिव विकास अग्रवाल, निजी सचिव जितेन्द्र शर्मा, समीक्षा अधिकारी शलभ दुबे, प्रतिवेदक श्रीराम प्रकाश पाल मौजूद थे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.