नवादा, सितम्बर 2 -- मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने मंगलवार को पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा आईजी ने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों एवं साइबर अपराध की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साइबर अपराध और अधिकारियों के निर्देश उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी घ...