चंदौली, अप्रैल 9 -- चंदौली, संवाददाता। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में साइबर क्राइम के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में साइबर थाना सेल प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी किए गए 25 हजार रुपया पीड़ित को वापस कराया।साइबर थाना सेल प्रभारी ने बताया कि सदर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 जय प्रकाश नगर निवासी पवन कुमार के खाते से बीते 9 फरवरी को यूपीआई के माध्यम से 25 हजार रुपया ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में उसने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। इसपर थाना साइबर क्राइम टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवेदक के खाते से निकाली गई धनराशि को वापस करा दिया। टीम में अनिल कुमार, संतोष यादव, आशुतोष भारद्वाज, मनोज चौहान, राहुल यादव, मोहम्मद नौशाद आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.