पीलीभीत, अप्रैल 23 -- अमरिया। मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिका व महिलाओं को एकत्र कर साइबर क्राइम जागरूकता और महिला सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करे। अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करने समेत अन्य जानकारियां दी गई। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। नजदीकी थाना/चौकी/साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएँ। साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...