बागेश्वर, अप्रैल 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में अपराधों की रोकथाम तथा साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज मण्डलसेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रभारी एसओजी निरीक्षक सलाउद्दीन खान, कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आनलाइन ठगी से बचने के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया। साथ ही छात्र-छात्राओं को बुनियादी कानूनों की जानकारी देते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के तरीके समझाए गए। कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.