संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। मगहर महोत्सव में सोमवार को आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.