देवघर, अगस्त 14 -- जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में ही इन उपकरणों से साइबर ठगी से संबंधित अहम सबूत मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सारठ थाना के सगरुवा बाद निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार दास, मधुपुर थाना के भेड़वा निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार दास, पथरोल थाना के बिल्ली गांव निवासी 27 वर्षीय कुंदन कुमार दास, पत्थरडा ओपी के गोबर शाला गांव निवासी 20 वर्षीय ललन कुमार दास शामिल हैं। साइबर थाना की टेक्निकल टीम द्वारा जब्त किए गए मोबाइल और सिम कार्ड की जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि ये सभी आरोपी ऑनलाइन ठगी और साइबर क्राइम में संल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.