हजारीबाग, अप्रैल 25 -- ​विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। जालसाजी तथा धोखाधड़ी के खिलाफ विष्णुगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के केंदुआडीह में छापेमारी कर पुलिस ने मुबारक अंसारी पिता मुस्तकीम अंसारी के घर से भारी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज, बैंक पासबुक और दर्जनों एटीएम कार्ड की बरामदगी की है। यह कार्रवाई कांड संख्या 08/26 के तहत की गई है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है और पुनः अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सपन कुमार महथा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभियुक्त घर से फरार होने में सफल रहे। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने जो सामान बरामद किया है, ...