गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। साइबर क्राइम की तफ्तीश के लिए गुरूवार को दिल्ली पुलिस गिरिडीह मुफस्सिल थाना पहुंची। नई दिल्ली के सफदरजंग इनक्लेव साइबर पुलिस स्टेशन की टीम कांड संख्या 60/25 के तफ्तीश के सिलसिले में गिरिडीह आयी थी। गिरिडीह पहुंचने के बाद टीम ने मुफस्सिल थाना पुलिस से सहयोग छापामारी में सहयोग मांगा। इसके बाद मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपेय में छापामारी की। हालांकि छापामारी में दिल्ली पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस वापस लौट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...