साइबर क्राइम का एक आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, सितम्बर 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 11/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त देवरी के पाण्डेयडीह गांव निवासी सिकंदर रविदास उर्फ सिको दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने उक्त जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 11/26 में अप्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.