पूर्णिया, मार्च 27 -- पूर्णिया, रणजीत। सीमांचल के चार जिलों में साइबर क्राइम के सबसे अधिक मामले पूर्णिया में दर्ज किये जा रहे हैं। हाल के दिनों में साइबर ठगी के मामलों में बरामदगी में भी तेजी आई है। इस साल के जनवरी एवं फरवरी में साइबर थाना पुलिस ने 30 लाख 30 हजार 467 रूपये की रिकवरी कर पीड़ितों को वापस कराए हैं। इसमें 28 लाख 6 हजार 462 रूपये केवल साइबर अपराध से जुड़े पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने पर वापस कराए गए हैं, जबकि कुल 2.24 लाख हजार रूपये उन पीड़ितों को वापस मिले हैं, जिन्होंने ठगी का शिकार होने पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराने वालों को वापस मिले हैं। इन दो महीनों में कुल 39 पीड़ितों को पुलिस ने रूपये वापस कराकर उनकी खोयी मुस्कान लौटाई है। जनवरी में पोर्टल पर दर्ज 15 एवं एफआईआर के दो एवं फरवरी में पोर्टल पर दर्ज 19 व एफआईआर के तीन...