देवघर, दिसम्बर 10 -- देवघर,प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश के बाद मंगलवार शाम जेल भेज दिया गया। सारठ थानांतर्गत पुरनी करहैया जंगल में छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में बैठकर कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन लोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर चार युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना के दरपा गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित ठाकुर, पिता- प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.