देवघर, जनवरी 30 -- सारठ। सारठ थाना क्षेत्र के लकराखोंदा गांव में थाना प्रभारी दीपक कुमार साह की अगुवाई में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गहन छापेमारी की गयी। ग्रामीणों को साइबर अपराध नहीं करने एवं साइबर अपराध के दुष्प्रभाव से संबंधित जानकारी भी दी गई। मौके पर थाना प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद थे। पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देशानुसार पुलिस ने लकराखोंदा गांव में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। दो दिन पूर्व साइबर अपराधियों व परिजनों द्वारा पुलिस के साथ झड़प की निंदा करते हुए क्राइम रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने ग्रामीणों व युवाओं को साइबर क्राइम जैसे अपराध से दूर होकर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। ग्रामीणों को साइबर क्राइम के दुष्परिणाम से अवगत कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.