देवघर, जनवरी 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग दो लोगों को शिकार बनाते हुए 29 हजार रुपए की ठगी कर ली। पहला मामला रांगा मोड़ निवासी अंजना कुमारी से जुड़ा है। बताया कि मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को विश्वसनीय संस्था से जुड़ा बताते हुए प्रलोभन दिए। उसके बाद बैंक खाते से संबंधित जरूरी जानकारी, ओटीपी और अन्य विवरण हासिल कर ली। जानकारी मिलते ही खाते से अवैध तरीके से 21 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन कर ली। खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। वहीं दूसरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन निवासी अभिषेक आनंद का है। अभिषेक ने बताया कि एक युवक ने फोन कर कहा कि खाते में गलती से कुछ रुपए चले गए हैं और इसकी जानकारी के लिए एक संदेश भेजा जाएगा। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर संदेश आया, जिसे सच मानकर उसने दी गई जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.