देवघर, सितम्बर 24 -- देवघर। साइबर थाना में मंगलवार को दो अलग-अलग लोगों ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ने कुल 55 हजार रुपए की साइबर ठगी का आरोप लगाया है। जसीडीह थाना के जमुनी गांव के निवासी भोला प्रसाद यादव ने बताया है कि शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर विभिन्न तरीके से व्यक्तिगत जानकारी लेकर अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद ठग ने कुछ ही मिनटों में 26 हजार रुपए उनके खाते से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिया। वहीं दूसरी शिकायत नगर थाना के रांगा मोड़ निवासी प्रेम कुमार मरांडी ने की है। बताया कि एक व्यक्ति खाते में पैसे भेजने के लिए स्कैनर लेकर आया था। उस स्कैनर से पहले 1 रुपए का लेन-देन किया और फिर फोन कर यूपीआई नंबर और उससे जुड़ी अन्य जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद अज्ञात ने प्रेम कुमार के खाते से 29 हजार रुपए धोखाधड़ी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.