देवघर, फरवरी 25 -- साइबर ठगी के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के गंगटी नावाडीह गांव पहुंचकर दो आरोपितों को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार वर्ष- 2022 में दिल्ली के द्वारका साइबर थाना क्षेत्र के एक उपभोक्ता को बैंक अधिकारी बनकर फोन कर गोपनीय जानकारी हासिल कर लाखों रुपए की निकासी कर ली गयी थी। मामले में द्वारका साइबर थाना कांड संख्या- 78/22 दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़ित के खाते से निकाली गई राशि जसीडीह थाना क्षेत्र के गंगटी नावाडीह गांव के दो लोगो के खातों में हस्तांतरित की गई है। उसके बाद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार जसीडीह पहुंचे और स्थानीय थाना की मदद से दोनों आरोपितों को नोटिस थमाकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.