देवघर, दिसम्बर 2 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर थाना पुलिस ने सारवां, सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर क्राइम करने के आरोप में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी के पास से मिले मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड की जांच टेक्निकल टीम द्वारा करायाी जा रही है। मामले को लेकर साइबर थाना की पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। सूत्रों ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्र में कुछ युवक अलग-अलग ठिकानों पर बैठ साइबर क्राइम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर स्थल का सत्यापन कराने के बाद छापेमारी की गई। फिलहाल सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रर्वाइ की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.