साइबर क्राइम : तीन गिरफ्तार, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
देवघर, मई 15 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा जब्त सामान की जांच में साइबर अपराध से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार साइबर थाना पुलिस को लगातार विभिन्न माध्यमों से साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- फर्जी कस्टमर केयर बन ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार इसी क्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.