साइबर क्राइम : गुनियासोल से एक धराया
देवघर, सितम्बर 10 -- मधुपुर प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मूचीपाड़ा और अंबे कॉलोनी में गिरफ्तार चार साइबर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र के गुनियासोल गांव में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में गुनियासोल गांव निवासी संतोष कुमार दास को गिरफ्तार कर दुर्गापुर पुलिस अपने साथ ले गई। बता दें कि साइबर सेल और दुर्गापुर पुलिस ने गत मंगलवार को मूचीपाड़ा और अंबे कॉलोनी में छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पेन ड्राइव, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, हार्ड डिस्क समेत कई उपकरण बरामद किए गए थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान मधुपुर के संतोष का नाम सामने आया, जिसके बाद बंगाल पुलिस ने मधुपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे धर दबोचा। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी गिरोह के नौ अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.