मोतिहारी, फरवरी 28 -- मोतिहारी, निसं। शहर के नगर थाना व छतौनी थाना क्षेत्र में शनिवार को साइबर कैफे में छापेमारी की गई। इस दौरान बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने शहर के चांदमारी स्थित साइबर कैफे सहित कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित करीब 50 से अधिक दास्तावेज बरामद किया गया है। इसके साथ ही साइबर कैफे से सीपीयू, स्कैनर जब्त किया गया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि साइबर कैफे सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी के दौरान संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। बताया जाता है कि छापेमारी में सरकारी मुहर सहित पूर्व के अधिकारियों का डिजिटल सिग्नेचर भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.