सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के कुम्मा चौक स्थित एक साइबर कैफे से अनधिकृत रूप से आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर साइबर कैफे के संचालक को लैपटॉप सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान राजीव कुमार के रूप में की गई है। जो बथनाहा थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी शिवजी राय का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त साइबर कैफे में छापेमारी की। जांच के दौरान संचालक से आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने से संबंधित वैध प्राधिकरण व दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी अधिकृत कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा जब्त किए गए लैपटॉप की तकनीकी जांच करने पर कई अहम जानकारियां सामने आयी। डेटा विश्लेषण में 45 लोगों के आधार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.