बागपत, मार्च 12 -- बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में स्थित सम्राट मिहिर भोज राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति एवं महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने किया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. आंचल यादव ने छात्र-छात्राओं के समक्ष साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रीनू ने पॉक्सो कानून की जानकारी दी। लैंगिक संवेदनशीलता हेतु छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने शपथ ग्रहण की। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से लैंगिक संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में लवली त्यागी प्रथम, एकता द्वितीय तथा तरन्नुम एवं खुशी राठी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.