बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो प्रतिनिधि। गुरूवार को सेक्टर 8बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष समारोह में साइबर ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की तार्किक क्षमता व कंप्यूटर ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नन्हे बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। यह आयोजन तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सफल प्रयास साबित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...