लखनऊ, मार्च 23 -- साइबर एक्सपर्ट को होली के दिन पुरनिया चौराहे पर शातिर लुटेरे अभय ने जमकर पीट दिया। उच्चाधिकारियों ने इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक सोनकर को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिर भी उन्होंने मामूली कार्रवाई कर निपटा दिया। इस पर पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने शनिवार को अशोक सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने अपने जनसंपर्क अधिकारी ध्रुव कुमार को अलीगंज थाने का नया प्रभारी बनाया है। वहीं, अपराध पर नियंत्रण न करने में पुलिस आयुक्त ने इटौंजा इंस्पेक्टर मारकंडेय यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया। दुबग्गा थाने के अतिरिक्त निरीक्षक सोबरन सिंह को इंटौंजा थाने का प्रभारी बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.