जामताड़ा, अप्रैल 24 -- साइबर आरोपी प्रसन्नजीत दां फरार, घर से 7.50 लाख नकदी, दो मोबाइल व सिम कार्ड जब्त जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापेमारी कर साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान साइबर अपराध से अर्जित 7 लाख 50 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सोनबाद निवासी प्रसन्नजीत दां के घर में साइबर ठगी से अर्जित बड़ी रकम रखी गई है। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली। जिसमें नकद राशि के साथ मोबाइल व सिम कार्ड जब्त किए गए। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रसन्नजीत दां मौके से फरार हो गया। इस संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.