देवघर, मई 8 -- सारठ, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों की तलाश में दिल्ली पुलिस गुरुवार को सारठ पहुंची। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बारा गांव में छापेमारी कर करीब 35 वर्षीय मोशिम अंसारी को साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। साथ ही मोशिम के घर से एक काले रंग की कार को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। वहीं मधुपुर से दिलखुश अंसारी नामक युवक को भी उसके साथ दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले जाने की बात कही जा रही है। बताते चलें कि पुलिस के कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र में साइबर ठगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन जिला समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा छापेमारी कर दर्जनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बावजूद क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला बन्द नहीं हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.