देवघर, अगस्त 23 -- देवघर,प्रतिनिधि साइबर ठगी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर्नाटक पुलिस टीम रविवार को कुंडा थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से कर्नाटक पुलिस ने थाना क्षेत्र के गौरा गांव में छापेमारी की। हालांकि पुलिस टीम पहुंचने की भनक लगते ही दोनों आरोपी अपने घर से फरार हो गये। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के संबंध में स्थानीय स्तर पर सत्यापन किया और बैरंग लौट गयी। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में साइबर ठगी के एक मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर लाखों रुपए की साइबर ठगी करने का आरोप है। मामले में कर्नाटक पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाते हुए कुंडा थाना क्षेत्र के गौरा गांव पहुंची थी। कर्नाटक पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों के घर...