दुमका, अप्रैल 1 -- हंसडीहा। हंसडीहा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य राधिका देवी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके इंडियन बैंक खाते से करीब 3 लाख रुपये उड़ा लिए। यह घटना 25 मार्च से 27 मार्च के बीच हुई, जब खाते से लगातार संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मार्च को उनके खाते से 1 रुपए की कटौती हुई, जिसका नोटिफिकेशन मोबाइल पर मिला। शुरुआत में इसे सामान्य बैंकिंग प्रक्रिया समझा गया, लेकिन 26 मार्च से खाते से लगातार रकम कटने लगी। 26 और 27 मार्च के बीच कई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 2,99,260 रुपये निकाल लिए गए। मामले की जानकारी देते हुए राधिका देवी के पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि उनकी माता का बैंक खाता मोबाइल से संचालित होता था और सभी लेन-देन की जानकारी मोबाइल पर ही प्राप्त होती थी। इसी दौरान किसी कार्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.