मेरठ, अक्टूबर 6 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस लाइन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान साइबर सेल के प्रभारी जगदीश, उप निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह भदौरिया एवं महिला उप निरीक्षक प्रीति शर्मा और अन्य सहयोगियों ने साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया। बताया गया कि साइबर अपराध का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जो अब झारखंड के जामताड़ा से आगे बढ़कर लखनऊ, कानपुर और राजस्थान सहित देश के अन्य क्षेत्रों में भी नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है。​कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर वित्तीय अपराध हो जाता है तो उसे तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- N...