साइबर अपराध से हर दिन करीब ढाई करोड़ रुपये की चपत
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में तेजी से फैल रहे डिजिटल अरेस्ट के मामलों ने एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 से मई 2026 तक इस तरह की ठगी के 2,97,727 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें लोगों से 4,057.7 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। हर दिन करीब ढाई करोड़ रुपये की चपत लोगों को साइबर ठगों द्वारा लगाई जा रही है। कई मामलों में सीबीआई विदेशी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 में 39,925 शिकायतें दर्ज हुई थीं। यह संख्या बढ़कर 2024 में 1,23,672 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि इस वर्ष ठगी की राशि 1,935.5 करोड़ रुपये रही। वहीं, जनवरी से मई 2026 के बीच 15,215 शिकायतें दर्ज हुईं और 481.1 करोड़ रुपये की ठगी हुई। साइबर ठगी में अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई (क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.