बुलंदशहर, जुलाई 12 -- साइबर अपराध तथा वित्तीय लेनदेन से संबंधित स्थाय बैंक के दो खातेदारों के खिलाफ पहासू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वित्तीय लेनदेन में हुई हेराफेरी पर संबंधित खातों के तकनीकी परीक्षण कर साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जनपद मुज़फ्फरनगर तथा प0 बंगाल से मिली शिकायतों के आधार पर वित्तीय धोखाधड़ी तथा अल्प समय साइबर अपराध से संबंधित धनराशि का लेनदेन पाया गया। पहासू क्षेत्र के अनुज किराना स्टोर के मालिक अनुज कुमार निवासी ग्राम सोही तथा गांव उरदमी निवासी विनोद कुमार के विरुद्ध थाना पहासू में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड में खाते का दुरुपयोग, खाताधारक पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- एक प्रतिशत कमीशन पर व्यापारी ने बेचा खाता, 6 महीने में करोड़ों का लेन-देन मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...