साइबर अपराध से रोकथाम को ग्रामीणों को पढ़ाया कानून का पाठ
आगरा, जून 27 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत गंगरौआ ब्लॉक बरौली अहीर तहसील सदर में शनिवार को विधि छात्र-छात्राओं के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव पंकज कुमार ने कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही साइबर अपराध से रोकथाम को ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विधि छात्र-छात्राओं ने आमजन को विधिक साक्षरता के महत्व से अवगत कराया तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों के बारे में बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता, उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध के अलावा प्राधिकरण की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.