बरेली, अप्रैल 23 -- सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सोसायटी की ओर से बुधवार रात अर्बन हाट ऑडिटोरियम में साइबर क्राइम विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में औद्योगिक, व्यापारिक, स्वास्थ्य व बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी, साथ ही संबंधित हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया। संस्था के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोग तेजी से वित्तीय साइबर अपराधों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी अब एआई टूल्स का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित कई बड़े सरकारी संस्थानों के अकाउंट भी हैक होने की घटनाएं सामने आई हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज हरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.