साइबर अपराध से बचाव को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, रहें सतर्क
सीवान, जुलाई 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने आम नागरिकों के लिए विस्तृत साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से इंटरनेट का उपयोग सावधानीपूर्वक करने व किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर बिना जांचे-परखे कार्रवाई नहीं करने की अपील की है।
साइबर ठगी का शिकार होने पर साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर अपराध के कारण आर्थिक नुकसान, पहचान की चोरी, निजी जानकारी का दुरुपयोग व मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड रखने, समय-समय पर उसे बदलने व इसमें अक्षर, अंक और विशेष चिन्हों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। किसी भी व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.