पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर पुलिस ने जिला स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों के बीच साइबर अपराध के खतरों से बचाव को लेकर जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों जैसे डिजिटल धोखाधड़ी, डिवाइस हैकिंग आदि पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इससे बचाव के लिए कुछ उपाय भी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि इन्टरनेट आज जहां लोगों का हिस्सा बन गया है, वहीं इसके इस्तेमाल में जरा सी चूक हमारे लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन रहा है। उन्होंने बताया कि इन्टरनेट के मजबूत आईडी, अनजान लिंकों को क्लिक करने से परहेज एवं ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के उपाय कर काफी हद साइबर अपराध से बचा जा सकता है। साथ ही अनजान कॉल आने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.