पिथौरागढ़, जून 27 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने कांगड़ी गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर जल्द उसके समाधान का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...