कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की जीएसटी इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी की ओर से आठवीं स्टडी सर्किल मीटिंग आयोजित की गई। प्रमुख वक्ता हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेंद्र पांडे ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डेटा चोरी, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध आज सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। बचाव के लिए जागरूक होने और अलर्ट रहने की सलाह दी। बजट में जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने से करदाताओं को राहत मिलेगी। यहां एसपी सिंह, अवनीश मिश्रा, कुलदीप नारायण बाजपेई, विमल कटियार, डॉ. डीआर द्विवेदी, विनय अवस्थी, दिनेश शुक्ला, संजीव गुप्ता, वीके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.