साइबर अपराध व साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- बरला इंटर कॉलेज बरला में छपार थाना पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किस प्रकार अनजान लिंक, फर्जी कॉल और लालच भरे मैसेज से बचना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.